राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2026 अर्थात प्री डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को दोपहर 4 बजे जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा द्वारा 20 मई 2026 को दो पारियों में किया गया था जिसमें प्रथम पारी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई थी। कुल 605242 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन परीक्षा में 497178 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए थे। इस बार महिला अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा गया और कुल आवेदनों में 411619 महिलाएं शामिल थीं। फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी की गई थी जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया। रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जयपुर क्षेत्रीय केंद्र पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 377 डीएलएड कॉलेजों में लगभग 26000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया अलग से शुरू की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
| घटना | तिथि |
|---|
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 2 दिसंबर 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 2 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| एडमिट कार्ड रिलीज | 14 मई 2026 |
| फाइनल आंसर की | 30 मई 2026 |
| रिजल्ट डेट | 10 जून 2026 (4:00 PM) |
परीक्षा अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
|---|
| परीक्षा का नाम | प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC) |
| कोर्स | 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत) |
| आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा |
| सत्र | 2026-27 |
| अधिसूचना संख्या | 01/2026 |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| अधिकृत वेबसाइट | predeledraj2026.com |
महत्वपूर्ण लिंक